Breaking

revanchal times new

श्मशान घाट बना भेसो का सार...



रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले की जनपद पंचायत नारायणगंज अंतर्गत खैरी ग्राम पंचायत में बने श्मशान घाट में भैंस और भैंसों का सार बना दिया गया है परंतु पंचायत के जिम्मेदार लोग कुंभकरण नींद में सोए हुए हैं

श्मशान घाट में बंधी है भैंसें

ग्राम पंचायत में बने हुए श्मशान घाट में सामने तो गेट  में तो ताला लटका हुआ है परंतु अंदर 6-7 भैंस  बंधी हुई हैं और उन्हें चारा भी उपलब्ध है श्मशान घाट क्या भैंसों के लिए बनाया गया है या फिर मुर्दे को जलाने के लिए ग्राम पंचायत की मिलीभगत के कारण यह श्मशान घाट भैसो के लिए सार बन चुका है


पंचायत अपने मतलब के लिए लांग चुकी है हर सरहद

ग्राम पंचायत पैसों के लिए हर सरहद लांग चुकी है कहीं शुलभ कांप्लेक्स नहीं खुल पा रहा तो कहीं श्मशान घाट भैंसों का सार बना हुआ है परंतु ग्राम पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी सरपंच सचिव इस ओर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं जिससे जनपद पंचायत में ग्राम पंचायत खैरी की थू थू हो रही है

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new