BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सर्दियों के मौसम में ऐसे करें लहसुन का इस्तेमाल, पास नहीं आएंगी ये बीमारियां - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, November 29, 2022

सर्दियों के मौसम में ऐसे करें लहसुन का इस्तेमाल, पास नहीं आएंगी ये बीमारियां

  




सर्दियों के मौसम में खांसी-जुकाम आम बात हो जाती है, ऐसे में अगर आप थोड़ा सा अपनी सेहत पर ध्यान दें तो ऐसी मौसमी बीमारियों से बचा जा सकता है. सर्दियों के मौसम में कोल्ड, फ्लू के अलावा कई अन्य सीजनल बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है. इन सबसे बचने के लिए हमें ऐसी डाइट लेने की सलाह दी जाती है जिससे इम्युनिटी बढ़ती रहे और आप हेल्दी बने रहें. इसके लिए अक्सर हमें गर्म और न्यूट्रिशनल आहार लेने के लिए बोला जाता है. जिसमें लहसुन यानी गार्लिक भी शामिल है.

वैसे तो लहसुन हर घर की किचन में आपको आसानी से मिल जाएगा. लहसुन की खुशबु और फ्लेवर इतना अच्छा होता है जिससे खाने का स्वाद ही बदल जाता है. इन सबके अलावा लहसुन सर्दियों में मौसमी बीमारियों के लिए रामबाण का काम करता है.

सर्दी में लहसुन खाने से होते हैं ये फायदे

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, लहसुन का सेवन करने से सर्दियों में कई फायदे मिलते हैं. जिसमें सर्दी खांसी जैसी सीजनल बीमारियां भी शामिल हैं. सर्दियों में अगर आपको कोल्ड, खांसी या फिर गले में खराश जैसी परेशानी हो जाए तो आप लहसुन का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके इस्तेमाल से आपको जल्द ही इन परेशानियों से राहत मिल जाएगी.

रेस्पिरेटरी हेल्थ को बनाए का स्ट्रॉग

सर्दियों में लहसुन का सेवन करने से आपका स्वसन तंत्र ठीक से काम करेगा. इसके इस्तेमाल से एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज रेस्पिरेटरी और लंग हेल्थ ठीक रहती है. जिससे आपको सांस लेने संबंधी परेशानियां नहीं होती. इस तरह की परेशानियां अक्सर सर्दियों के मौसम में बुखार, कंजेशन और गले में खराश की वजह से होती हैं.

लहसुन खाने से बढ़ती है इम्युनिटी

सर्दियों में लोगों की इम्युनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने लगती है. ऐसे में अगर आप लहसुन का इस्तेमाल करते हैं तो आपकी इम्युनिटी कमजोर नहीं होगी, बल्कि ये बढ़ने लगेगी और आप कम बीमार पड़ेंगे. इसके अलावा स्किन और हेयर हेल्थ के लिए भी लहसुन काफी मददगार साबित होता है. यही नहीं लहसुन के इस्तेमाल से दिल संबंधी बीमारियों में भी फायदा मिलता है.




लहसुन खाने से कम होता है वजह

सर्दियों में अक्सर लोगों का वजन बढ़ने लगता है, साथ ही सर्दियों में वजन कम करना भी मुश्किल हो जाता है. लेकिन अगर आप लहसुन का सेवन करते हैं तो आप अपने वजन को कंट्रोल कर सकते हैं. बता दें कि लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो आपको डिटोक्स करने और हेल्दी मेटाबॉलिज्म को प्रमोट करने में मददगार साबित होते हैं.

ऐसे करें लहसुन का इस्तेमाल

वैसे तो कच्चा लहसुन खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन अगर आप कच्चा लहसुन नहीं खा सकते तो आप इसे शहद के साथ खा सकते हैं. इसके अलावा आप इसे सूप, सब्जी आदि में डाल कर भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

No comments:

Post a Comment