BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: बिजली विभाग का जेई13 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, November 29, 2022

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: बिजली विभाग का जेई13 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार



जबलपुर. एमपी के जबलपुर में किसान से 13 हजार रुपए की रिश्वत ले रहे विद्युत मंडल के जूनियर इंजीनियर लक्ष्मीनारायण पाटिल को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा है. जूनियर इंजीनियर श्री पाटिल द्वारा पांच हार्सपॉवर का कनेक्शन देने के लिए उक्त रिश्वत मांगी गई थी.

इस संबंध में लोकायुक्त एसपी संजय साहू ने बताया कि तिलवारा घाट शंकर रोड निवासी किसान मूलचंद पिता स्वर्गीय शतानंद पटेल कुशवाहा उम्र 50 वर्ष ने खेती के लिए पांच हार्स पॉवर का परमानेंट कनेक्शन देने के लिए पुरवा उप संभाग गढ़ा टू में आवेदन दिया. जहां पर फीडर प्रभारी के पद पर पदस्थ जूनियर इंजीनियर (जेई) लक्ष्मी नारायण पाटिल कनेक्शन देने में हर दिन टाल-मटोल करता रहा. इसके बाद जेई श्री पाटिल ने 25 हजार रुपए रिश्वत की मांग की, मामला 13 हजार रुपए में तय हुआ. किसान ने इस बात की शिकायत लोकायुक्त कार्यालय पहुंचकर एसपी संजय साहू से की. आज किसान मूलचंद पटेल गढ़ा टू फीडर पहुंचा.

जहां पर जेई लक्ष्मीनारायण पाटिल को 13 हजार रुपए की रिश्वत दी. तभी लोकायुक्त टीम के डीएसपी दिलीप झरबडे, इंस्पेक्टर स्वप्निल दास, मंजू किरण तिर्की, निरीक्षक रंजीत सिंह सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने दबिश देकर रंगे हाथ पकड़ लिया. लोकायुक्त टीम के हत्थे चढ़ते ही जूनियर इंजीनियर लक्ष्मीनारायण पाटिल कुछ पल के लिए स्तब्ध रह गए. जूई श्री पाटिल के लोकायुक्त टीम के हत्थे चढऩे की खबर से गढ़ा फीडर कार्यालय में हड़कम्प मच गया. यहां तक कि विद्युत कर्मी पहुंच गए, वे भी इस मामले को लेकर तरह तरह की चर्चाएं करते नजर आए.

No comments:

Post a Comment