BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लोकायुक्त ने चौकी प्रभारी को 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, November 29, 2022

लोकायुक्त ने चौकी प्रभारी को 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा



मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार लोकायुक्त की कार्रवाई चल रही है। ताजा मामला झाबुआ जिले से सामने आया है। यहां अंतर बेलिया चौकी के सहायक उपनिरीक्षक (ASI) राजेंद्र कुमार शर्मा को इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, अंतर बेलिया पुलिस चौकी प्रभारी राजेंद्र शर्मा ने ग्राम खुटाया के रमेश मुनिया से गांजे के पौधे की एनडीपीएस एक्ट में सह अभियुक्त नहीं बनाने के एवज में 50 हजार की रिश्वत मांगी थी। जिसकी शिकायत रमेश मुनिया ने इंदौर लोकायुक्त पुलिस से की थी।
जानें पूरा मामला

अंतर बेलिया चौकी के सहायक उपनिरीक्षक (ASI) राजेंद्र कुमार शर्मा ने ग्राम खुटाया के ग्रामीण रमेश मुनिया से गांजे के पौधे की जब्ती में एनडीपीएस एक्ट में सह अभियुक्त ना बनाने की मांग की एवज में 50 हजार की रिश्वत मांगी थी। रमेश मुनिया ने इंदौर लोकायुक्त पुलिस से इसकी शिकायत की। जिसके बाद मंगलवार सुबह लोकायुक्त पुलिस ने अंतर बेलिया पहुंचकर ASI राजेंद्र शर्मा को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि अंतर बेलिया चौकी में करीब दो साल से राजेंद्र शर्मा तैनात थे।

No comments:

Post a Comment