BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सट्टा माफियाओं पर मेहरबान टिकरिया पुलिस प्रशासन... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, November 29, 2022

सट्टा माफियाओं पर मेहरबान टिकरिया पुलिस प्रशासन...




रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य मंडला जिले के नारायणगंज तहसील अंतर्गत नारायणगंज नगर के कई  क्षेत्रों में सट्टा का अवैध कारोबार प्रशासन की मिलीभगत के कारण समूचे क्षेत्रों में मकड़ जाल की तरह फैल गया है, परंतु पुलिस प्रशासन कुंभकरण नींद में सोया हुआ है।


टपरों-ठेलों पर लिखी जा रही बेखौफ सट्टा-पट्टी

नारायणगंज नगर में  भावल,बालई पुल, नारायणगंज मंगल भवन में टपरों-ठेलों पर सट्टा लिखा जा रहा है जो कि प्रशासन की नजर से छुपा हुआ नहीं है परंतु पुलिस प्रशासन और सट्टेबाजों की मिलीभगत के चलते यह काला कारोबार आबाद है।



स्कूली बच्चों का भविष्य हो रहा बर्बाद

सट्टेबाजों के चंगुल में इस समय स्कूली बच्चे फस कर अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं सट्टा पट्टी लिखने वाले दलाल इन बच्चों को 10 के 100 करने का लालच देकर अपने जाल में फसा लेते हैं और बच्चों से रुपए ऐंठ लेते हैं।



पुलिस प्रशासन नहीं कर पा रहा कार्रवाई

टिकरिया पुलिस प्रशासन इन सट्टेबाजों पर कार्रवाई करने से पीछे हटता है आम जनता और ग्रामीण का कहना है कि सट्टा लिखने वाले दलाल पुलिस प्रशासन को भी कुछ हिस्सा देकर आराम से अपना काला कारोबार आबाद कर रहे हैं और प्रशासन मूक दर्शक बना सब देख रहा है।

No comments:

Post a Comment