BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का 7 नवंबर को मंडला आगमन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, November 6, 2022

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का 7 नवंबर को मंडला आगमन

 


दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला कार्यक्रम की तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी की बैठक आयोजित।

मंडला:- प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी का 7 नवंबर को मंडला आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार ने बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते मंडला, नैनपुर डिंडोरी ,जबलपुर ,बालाघाट अमरकंटक ,बिलासपुर  की विभिन्न सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, जिसमें मंडला शहर की  रिंग रोड परियोजना का भी भूमि पूजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव प्रभारी मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री भीष्म दिवेदी,मंडला विधायक श्री देव सिंह सैयाम ,पूर्व राज्यसभा सदस्य श्रीमती संपतिया उयके उपस्थित रहेंगे।

 कार्यक्रम की तैयारी हेतु जिला भाजपा की बैठक आयोजित।

प्रदेश के जननायक मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री भारत सरकार श्री नितिन गडकरी के मंडला आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिला स्तरीय बैठक 4 नवंबर को प्रातः 11:00 से आयोजित की गई है बैठक में केंद्रीय इस्पात ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते भाजपा जिला अध्यक्ष श्री भीष्म द्विवेदी विधायक श्री देव सिंह सैयाम विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे इस बैठक में भाजपा जिला पदाधिकारी  जिला पंचायत अध्यक्ष/ सदस्य/मंडल अध्यक्ष महामंत्री मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं संयोजक भारतीय जनता पार्टी समर्थित नगर पालिका नगर पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी समर्थित जनपद पंचायत के अध्यक्ष /उपाध्यक्ष मंडला नगरपालिका क्षेत्र के भाजपा  पार्षद बैठक में उपस्थित रहेंगे।

No comments:

Post a Comment