BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
छिंदवाड़ा जुन्नारदेव अनुविभागीय अन्तर्गत कार्यवाही... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, November 6, 2022

छिंदवाड़ा जुन्नारदेव अनुविभागीय अन्तर्गत कार्यवाही...


रेवांचल टाईम्स - छिंदवाड़ा जिला कलेक्टर सौरभ सुमन के आदेश पर दमुआ तहसीलदार पूर्णिमा खंडाईत व नगर पालिका अध्यक्ष किरण खातरकर खबर मिलते ही राजमार्ग रोड पर करोड़ों रुपए की सरकारी जमीन पर पटवारी की शह पर हो रहे अतिक्रमण को तुरंत रुकवाया।

गांव के एक पंच और रेत माफियाओं का सरगना और बिकाऊ कलमकार की शह को नकारा नही जाना चाहिए।

एक वर्ग के झुममड की झुममड कर रहे थे रातोरात सरकारी बेशकीमती जमीन पर कब्जा।

जबकि उक्त सरकारी खसरे की जमीन पर वर्तमान में आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कार्य चालू है एक सरकारी कुआँ भी है और जिस जमीन पर नगर पालिका परिषद ने नगर पालिका कॉम्प्लेक्स व पार्क बनाने का प्रस्तावित भेजा है।


जुन्नारदेव :- दमुआ में राष्ट्रीय राजमार्ग पर चीर घर के पास स्थानीय कुछेक सफेदपोश व फर्जी लिखने वालों ने रातोरात उक्त खसरे की सरकारी भूमि पर राजस्व विभाग के पटवारी से शानदार साठगांठ कर रातोरात बिल्डिंग मटेरियल एकत्रित बेजा कब्जा करने की तैयारी में थे।

इस दरमियान दमुआ नगर पालिका अध्यक्ष किरण खातरकर और दमुआ तहसीलदार सुश्री पूर्णिमा खंडाईत को भनक लगते है वे अपने प्रशासनिक व पुलिस तथा नगरीय निकाय अमले के साथ पहुँचकर धड़ल्ले से उक्त कब्जाधारियों को खदेड़कर और निर्माण सामग्री की जप्ती बनाकर सरकार की ओर से फेंसिंग कार्य चालू करवाया गया।

तहसीलदार पूर्णिमा खंडाईत व नगर पालिका अध्यक्ष खातरकर की इस जनहितकारी सहयोग की सभी ने भूरी भूरी प्रशंसा की।।

No comments:

Post a Comment