BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
संत थॉमस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 66 वीं वार्षिक शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, November 28, 2022

संत थॉमस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 66 वीं वार्षिक शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया






रेवांचल टाईम्स :आज दिनाँक 28 नवंबर 022 को संत थॉमस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में फादर रंजीत लकड़ा की अध्यक्षता में एवं प्राचार्य मोगन पिल्लई के मार्गदर्शन में 66 वीं वार्षिक शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्रद्धेय रेव्ह फादर अब्राहम टी. विकर जनरल, वाइस प्रेसीडेंट ऑफ जे.डी.ई.एस. एवं आदित्य सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक मिश्रा के आतिथ्य में प्राथमिक विभाग के विद्यार्थियों द्वारा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मशाल जलाकर एवं शांति का प्रतीक कपोत उड़ाकर किया गया विविध पी. टी. प्रदर्शन एवं मनमोहन नृत्यों ने पालकों एवं उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया। विद्यालय के प्रबंधक श्रद्धेय फादर रंजित लकड़ा ने कार्यक्रम के दौरान पालकों को सम्बोधित करते हुये कहा कि गत दो वर्षों के कोरोना काल में अध्ययन कार्य प्रभावित हुआ है जो अभिभावकों के सहयोग से पुनः स्थापित हो सकता है। विशिष्ट अतिथि फादर अब्राहम टी. ने विद्यार्थियों को समझाया कि केवल जीतने के लिये नहीं खेलना है बल्कि जीवन में आगे बढ़ने के लिये हमें सदैव प्रयासरत रहना है। उत्तम मार्च पास्ट एवं बैण्ड डिस्प्ले कार्यक्रम गतिविधि का प्रमुख आकर्षण रहे। इस संबंध में मुख्य अतिथि महोदय ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यालय सफलता की प्रथम सीढ़ी है जिसको पार करके ही जीवन के लक्ष्य तक पहुँचा जा सकता है। अंत में प्राचार्य श्री मोगन पिल्लई ने सभी को उनके उत्तम कार्य के लिये धन्यवाद प्रेषित किया। कार्यक्रम का समापन इतनी शक्ति हमें देना दाता गीत के द्वारा हुआ।

No comments:

Post a Comment