Breaking

revanchal times new

संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए विशेष केम्प 3 एवं 4 को

 

मण्डला 30 नवम्बर 2022



                अपर कलेक्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. भोपाल के निर्देशों के परिपालन में फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के अंतर्गत जिले में समाविष्ट तीनों विधान सभा क्षेत्र-बिछिया 105 (अ.ज.जा.), निवास 106 (अ.ज.जा.) एवं मण्डला 107 (अ.ज.जा.) के 940 मतदान केंद्रों में 3 एवं 4 दिसंबर 2022 को विशेष केम्प का आयोजन किया जाना है। उन्होंने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले समस्त मतदान केंद्रों के बीएलओ को विशेष केम्प आयोजित करने के लिये निर्देशित करें। साथ ही उनके क्षेत्र में निवासरत नवीन मतदाता जिनकी आयु 18 वर्ष की हो चुकी हो या जिनकी आयु 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष पूर्ण होने जा रही हो या ऐसे मतदाता जिनके नाम त्रुटिवश छूट गये हों उनके नाम जोड़ने के लिये निर्देशित करें एवं यदि किसी मतदाता की मृत्यु हो गई हो या अन्यत्र निवास कर रहे हों तो नियमानुसार उनके नाम निरसन की कार्यवाही करें।


Post a Comment

Previous Post Next Post