BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
Shani Margi 2022: धनतेरस के दिन शनि बदलेंगे अपनी चाल, सूर्य के समान इन राशियों का चमकेगा भाग्य - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, October 18, 2022

Shani Margi 2022: धनतेरस के दिन शनि बदलेंगे अपनी चाल, सूर्य के समान इन राशियों का चमकेगा भाग्य



ग्रहों के न्यायदेवता शनिदेव 23 अक्टूबर को वक्री चाल से मार्गी होने जा रहे हैं। संयोग से इस दिन ही धनतेरस भी है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, त्रयोदशी तिथि 22 व 23 अक्टूबर दोनों दिन पहुंच रही है। ऐसे में यह त्योहार दो दिन मनाया जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र में शनि के मार्गी होने से कई राशि वालों को लाभ पहुंच सकता है। जानें इन राशियों के बारे में-

मेष- धनतेरस पर शनि की चाल मार्गी होने का लाभ मेष राशि वालों को मिलेगा। इस राशि के जातकों की आय में वृद्धि होगी। आप पर शनिदेव व धनकुबेर की कृपा बनी रहेगी।

सिंह- सिंह राशि वालों को शनि के मार्गी होने का पूरा लाभ मिलेगा। आपके लिए इस दिन धन योग बनेगा। हालांकि आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है, लेकिन आपको धन का अभाव नहीं होगा। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

तुला- तुला राशि वालों के लिए शनि का मार्गी होना बेहद लाभकारी रहने वाला है। इस दौरान आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। इस दिन आपके लिए सोना खरीदना लाभकारी रहेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों के लिए शनि मार्गी होकर जीवन में खुशियां लाएंगे। इस दौरान आपको वाहन व भवन सुख की प्राप्ति हो सकती है। घर में खुशहाली बनी रहेगी। यात्रा के योग हैं। आय में बढ़ोतरी संभव है। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे।




मीन- मीन राशि वालों के लिए शनि मार्गी अत्यंत लाभकारी रहने वाले हैं। इस दौरान आपको नौकरी व व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। मानसिक तनाव दूर होगा। मीन राशि वालों पर मां लक्ष्मी की कृपा रहेगी।

No comments:

Post a Comment