हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है. इस साल यह त्योहार 22 अक्टूबर को मनाया जाएगा. हालांकि, कुछ लोग 23 अक्टूबर को धनतेरस का पूजन करेंगे. हिंदू धर्म में धनतेरस के दिन से ही दिवाली पर्व की शुरुआत हो जाती है और इस दिन का विशेष महत्व भी है. (dhanteras 2022 date) मान्यता है कि धनतेरस के दिन सोना, चांदी, वाहन, बर्तन या कोई भी नई चीज खरीदना बेहद ही शुभ होता है. कहते हैं कि इससे घर में बढ़ोतरी आती है और मां लक्ष्मी का वास होता है. धनतेरस के दिन पूजा-पाठ करने (Dhanteras ke upay) के साथ ही दान का भी विशेष महत्व है. इस दिन दान करने से जीवन में आ रही सभी बाधाएं दूर होती हैं. आइए जानते हैं धनतेरस के दिन किन चीजों का दान करना लाभकारी होता है?
अनाज
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अनाज का दान करने से पुण्य प्राप्त होता है और यदि धनतेरस के दिन अनाज का दान किया जाए तो घर में अन्न के भंडार कभी खाली नहीं होते. इसलिए धनतेरस के दिन अनाज का दान अवश्य करना चाहिए. इसके अलावा किसी गरीब या जरूरतमंद को भोजन कराने से भी पुण्य प्राप्त होता है.
लोहा
धनतेरस के दिन लोहे का दान करना भी काफी शुभ व फलदायी माना गया है. कहते हैं कि यदि कोई व्यक्ति परेशानियों से जूझ रहा है तो उसे धनतेरस के दिन लोहे का दान करना चाहिए. ऐसा करने से आपका दुर्भाग्य सौभाग्य में बदल जाएगा और कभी धन की कमी नहीं होगी.
झाड़ू
आमतौर पर धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने की परंपरा है और कहते हैं कि इस दिन झाड़ू खरीदने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है. इसके अलावा धनतेरस के दिन झाड़ू का दान करना भी बेहद ही शुभ और फलदायी माना गया है. यदि किसी मंदिर के सफाईकर्मी को झाड़ू दान की जाए तो कभी धन-दौलत का अभाव नहीं होता.
कपड़े
किसी जरूरमंद को कपड़े दान करना पुण्य होता है. इसलिए धनतेरस के दिन किसी गरीब या जरूरतंद को कपड़े दान करने चाहिए. ऐसा करने से भगवान कुबेर प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं. जिस घर में कुबेर की कृपा होती है, वहां कभी धन संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता.

No comments:
Post a Comment