BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, चार की मौत, सात घायल, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, October 20, 2022

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, चार की मौत, सात घायल, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका



रेवांचल टाइम्स:मध्यप्रदेश के मुरैना में गुरुवार को पटाखों के गोदाम में विस्फोट हो गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, मरने वालों में एक महिला, दो बच्चे एक पुरुष शामिल हैं। जबकि सात लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। चार लोगों को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है। हादसा सुबह 11:30 बजे का बताया जा रहा है। विस्फोट काफी तीव्र था, जिसके चलते गोदाम ध्वस्त हो गया। इसी गोदाम में कुछ किराएदार रहते थे, जिनके मलबे में दबने की आशंका है। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन पहुंचा और बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल घायलों को निकालने का काम जारी है। जानकारी के अनुसार पटाखा गोदाम बामौर नगर में जैतपुर रोड पर स्थित है। गोदाम में विस्फोट होते ही अफरातफरी मच गई। विस्फोट इतना भयानक था कि पूरी बिल्डिंग ध्वस्त हो गई। गोदाम रिहायशी इलाके में था।

बताया जा रहा है कि बामौर थाना इलाके के जैतपुरा गांव में दो मंजिल मकान में अवैध तरीके से पटाखा फैक्ट्री संचालित हो रही थी और इससे अचानक विस्फोट होने के कारण पूरा मकान चपेट में आ गया, जिसमे तीन लोगों की मौत हो गई है और आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल है। प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है। जेसीबी के माध्यम से मलबे को हटाया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है इस मलबे में आधा दर्जन लोग और बच्चे दबे हुए हैं। एसपी आशुतोष बागरी और एसडीओपी व टीआई वीरेंद्र कुशवाहा मौके पर मौजूद हैं।

No comments:

Post a Comment