BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान को गंभीरता से नहीं ले रहे पटवारी, लापरवाह पटवारियों को कारण बताओ नोटिस... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, October 20, 2022

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान को गंभीरता से नहीं ले रहे पटवारी, लापरवाह पटवारियों को कारण बताओ नोटिस...


रेवांचल टाईम्स - वर्षों से जमे पटवारी लापरवाही करने से नहीं करते परहेज सिवनी/लखनादौन/धनौरा- मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल के पतरा अनुसार भारत सरकार और राज्य सरकार की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं के शत-प्रतिशत सैचुरेशन लटको पूर्ण करने के लिए मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 31 अक्टूबर 2022 तक विशेष अभियान चलाकर सर्वेक्षण किया जा रहा है और इस संदर्भ में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी के भ्रमण के दौरान कई ऐसी ग्राम पंचायतों में शिविर तो आयोजन किए गए पर अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए इसी क्रम में लखनादौन तहसील के ग्राम चना डोंगरी में हल्का पटवारी श्रीमती मिथलेश अहिरवार अनुपस्थित पाई गई जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है एक तरफ मध्य प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के द्वारा शिविर लगाकर हितग्राही मूलक योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ लापरवाह कर्मचारी शिविर में अनुपस्थित रहकर सरकार की योजनाओं पर पानी फेर रहे हैं वही एक और ऐसे ही मामले पर जिला कलेक्टर सिवनी के द्वारा धनोरा तहसील में आयोजित बैठक पर दो पटवारी और दो सचिवों को उनकी लापरवाही पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है एक तरफ मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत लगाए जा रहे शिविरों में लापरवाही बरती जा रही है वही किसानों के बताए अनुसार कुछ पटवारी कई वर्षों से एक ही स्थान पर जमे हुए हैं और यही कारण है कि अपनी पैठ बनाए पटवारी सरकारी योजनाओं को और शिविरों को भी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं लापरवाह कर्मचारियों पर कारण बताओ नोटिस जारी तो किया गया है अब देखना होगा कि इन पर कारवाई कब तक हो पाती है।

No comments:

Post a Comment