BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
खुदा से अपने किए की मांफी मांगती हूं...भोजपुरी एक्ट्रेस सहर अफशा ने इस्लाम के लिए छोड़ी फिल्म इंडस्ट्री - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, October 8, 2022

खुदा से अपने किए की मांफी मांगती हूं...भोजपुरी एक्ट्रेस सहर अफशा ने इस्लाम के लिए छोड़ी फिल्म इंडस्ट्री



भोजपुरी एक्ट्रेस सहर अफशा ने इस्लाम के लिए फिल्म इंडस्ट्री छोड़ को दिया है। उनका कहना है कि उनके धर्म में इस पेशे की अनुमति नहीं है। सहर ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। बता दें कि ऐसा करने वाली सहर पहली एक्ट्रेस नहीं हैं, उनसे पहले जायरा वसीम और सना खान ने भी इस्लाम में अपने झुकाव का हवाला देते हुए शोबिज छोड़ दिया था।

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई बार ऐसा होता है जब एक्ट्रेसेस फिल्मी दुनिया को अलविदा कहकर अपनी अलग राह बनाती हैं. ये पहली बार नहीं है कि किसी एक्ट्रेस ने एक्टिंग की दुनिया को गुडबाय कहा है. हाल ही में भोजपुरी एक्ट्रेस सहर अफशा (Sahar Afsha) ने इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया है. सहर ने सोशल मीडिया पर एक लंबी सी पोस्ट के जरिये शोबिज छोड़ने की घोषना की है.

एक्टिंग की दुनिया में कदम जमाना कोई आसान काम नहीं है. उस पर इतने कॉम्पिटिशन में अपनी अलग पहचान बनाना तो और ज्यादा मुश्किल है. लेकिन इतना नाम कमाने के बाद भी कई बार एक्ट्रेस इस दुनिया को अलविदा कह देती हैं. .भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस सहर अफशा ने भी ऐसा ही किया है. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है. एक्ट्रेस अपनी पोस्ट में लिखती हैं, मैंने ये फैसला किया है कि मैं फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ रही हूं. एक्ट्रेस का डिसीजन उनके फैंस के लिये काफी हैरान करने वाला है.’



No comments:

Post a Comment