BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सोमवार के उपाय: धन प्राप्ति के लिए सोमवार के दिन जरूर करें ये काम, भोलेनाथ होंगे प्रसन्न और बरसाएंगे कृपा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, October 3, 2022

सोमवार के उपाय: धन प्राप्ति के लिए सोमवार के दिन जरूर करें ये काम, भोलेनाथ होंगे प्रसन्न और बरसाएंगे कृपा

 


हिंदू पंचांग के आज यानि 3 अक्टूबर को सोमवार का दिन है और यह दिन देवो के देव महादेव को समर्पित है. कहते हैं कि महादेव जिस भक्त पर प्रसन्न हो जाए उसे जीवन में कभी किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता. (Somwar ke totke) सोमवार के दिन भोलेनाथ का विधि-विधान से पूजन करने से भक्तों को (Lord Shiv Puja) कमी नहीं होती. अगर आप भी धनवान बनना चाहते हैं तो मेहनत के साथ सोमवार के दिन कुछ विशेष उपाय भी करें. इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी.

सोमवार को अपनाएं ये उपाय

  • सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है और इस दिन विधि-विधान के साथ उनका पूजन करना चाहिए. अगर आप अपने घर में सुख-समृद्धि पाना चाहते हैं तो सोमवार के दिन पूजन करते समय शिवलिंग को जल अर्पित करें और चंदन का तिलक लगाएं. नियमित रूप से ऐसा करने पर आपको सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलेगा.
  • यदि कोई अपने जीवन में लाख कोशिशों के बाद भी धन संचय नहीं कर पा रहा तो सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करें. रात के समय शिवलिंग के समक्ष घी का दीपक जलाएं. यह उपाय 41 सोमवार तक लगातार करना चाहिए. इससे मनुष्य के जीवन में आ रहे आर्थिक संकट दूर होते हैं.
  • अगर आप जीवन में सफलता पाना चाहते हैं तो सोमवार के दिन सच्चे मन भगवान शिव की अराधना करें और शिवलिंग पर जल चढ़ाएं. इसके अलावा सोमवार के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, दूध और जल चढ़ाएं. इससे भगवान शिव प्रसन्न होंगे और आपको आशीर्वाद देंगे. जिसके बाद आपको जीवन में असफलता का सामना नहीं करना पड़ेगा.

No comments:

Post a Comment