BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सुबह उठते ही पीना शुरू कर दें ये 4 ड्रिंक्स, मोटापे की हो जाएगी छुट्टी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, October 3, 2022

सुबह उठते ही पीना शुरू कर दें ये 4 ड्रिंक्स, मोटापे की हो जाएगी छुट्टी



हम में से ज्यादातर लोग चाहते हैं कि उनका शरीर फिट और टोन्ड लगे लेकिन अक्सर खाने-पीने अनहेल्दी आदतें हमारे पेट और कमर के आसपास की चर्बी बढ़ा देती है और फिर बॉडी का ओवरऑल शेप बिगड़ जाता है. इसका असर हमारी सुंदरता पर भी पड़ता है. अब हर किसी के लिए ये मुमकिन नहीं होता कि वो सुबह या शाम के वक्त दौड़ लगाए या जिम में घंटो पसीने बहाए. इसके अलावा हर कोई सेलेब्रिटीज की तरह चौबीसो घंटे डाइटीशियन की निगरानी में नहीं रह सकता. ऐसे में अगर आप आसानी से वजन कम करना चाहते हैं तो सुबह उठकर कुछ खास ड्रिंक्स पीना शुरू कर दें.

ग्रीन टी Green Tea
ग्रीन टी को हमेशा दूध और चीनी की चाय का बेहतरीन विकल्प समझा जाता रहा है, इसलिए इसे हर सुबह खाली पेट पीना चाहिए ताकि आप फिट रह सकें. इसका स्वाद भले ही कड़वा हो लेकिन ग्रीन टी वजन घटाने में बेहद कारगर है.

नींबू पानी Lemon Water
नींबू पानी वजन घटाने का एक बेहद सस्ता विकल्प है. इसके लिए आप सुबह उठकर एक ग्लास गुनगुने पानी में एक नींबू को निचोड़ दें और काले नमक के साथ मिलाकर पी जाएं. नियमित तौर पर ऐसा करने से वजन काफी हद तक कम हो जाएगा.

अजवाइन पानी Celery Water
अजवाइन एक ऐसा मसाला तो तकरीबन हर भारतीय किचन में पाया जाता है, इसे कैरम सीड्स भी कहते हैं. इसे खाने से मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ जाता है जिसके कारण वजम कम करने में मदद मिल जाती है. आप एक ग्लास पानी में अजवाइन डालकर रातभर भिगोने के लिए छोड़ दें और सुबह इसे छानकर पी जाएं.

सौंफ पानी Fennel Seed Water
सौंफ को अक्सर भोजन करने के बाद चबाया जाता है, क्योंकि इसका इस्तेमाल नेचुरल माउथ फ्रेशनर के तौर पर होता है. आप एक ग्लास पानी में एक चम्मच सौंफ को मिक्स कर दें और रात भर भिगो दें. सुबह इसे सूती कपड़े से छानकर पी जाएं.

No comments:

Post a Comment