BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आज ग्राम टिकरवारा के दुर्गा पंडाल में जन चेतना अभियान के तहत जानकारी प्रदान की गई - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, October 3, 2022

आज ग्राम टिकरवारा के दुर्गा पंडाल में जन चेतना अभियान के तहत जानकारी प्रदान की गई


दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला  पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार चेतना अभियान की शुरुआत की गई पुलिस विभाग एवं नारी शक्ति एक नई पहल संस्था के द्वारा जागरूकता अभियान की शुरुआत की जिसमें नारी शक्ति एक नई पहल संस्था मंडला के मेन टीम मेम्बर प्रशांत पटैल द्वारा बताया गया कि पुलिस विभाग एवं एनजीओ द्वारा प्रदेश के समस्त जिलों में चेतना अभियान में सहभागिता दी जा रही है।ये कार्यक्रम दुर्गा पंडालों,स्कूल, कालेजों में चेतना अभियान चलाया जा रहा है।

चेतना अभियान के तहत आज रात्रि 8.00 बजे ग्राम टिकरवारा के शिव चौक में चेतना अभियान के तहत कार्यक्रम चलाया गया। 

बम्हनी बंजर पुलिस विभाग के महिला हेल्प डेस्क से ज्योति के द्वारा महिलाओं एवं बालक - बालिकाओं  के प्रति घटित हो रहे अपराधों की रोकथाम हेतु लोगों को जागरूक कर संवेदनशील बनाने हेतु चेतना अभियान नवरात्रि के नौ दिनों तक चलाया जायेगा इसकी केंद्र सरकार ने प्रशंसा की एवं दुर्गा पंडाल में उपस्थित लोगों को अपराधों के प्रति जागरूक होने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

      कार्यक्रम में ग्राम टिकरवारा के समस्त ग्रामीण जन उपस्थित थे एवं बम्हनी बंजर थाना स्टाप लक्ष्मी चंद बिसेन, अवधेश ,गीता,ज्योति  नारी शक्ति एक नई पहल संस्था मेन टीम मेम्बर प्रशांत पटैल उपस्थित थे


नारी शक्ति एक नई पहल संस्था की फाउंडर प्रेसिडेंट सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता एडवोकेट डॉ नूपुर धमीजा ने बताया की चेतना अभियान के तहत बच्चों को गुड टच बैड टच एवं साइबर सिक्योरिटी एवं यातायात संबंधी जानकारी हर ज़िले में दी जा रही है।

No comments:

Post a Comment