Breaking

revanchal times new

कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का दूसरा दिन रहा जारी...




रेवांचल टाइम्स - डिंडोरी,रूढ़ी पारंपरिक ग्राम सभा तहसील शहपुरा के अंतर्गतआने वाले ब्लॉक मुख्यालय मेहदवानी मे आज हड़ताल दूसरे दिन भी आरोपी मनोज कुमार कुशवाहा प्रभारी प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय मेहंदवानी के खिलाफ अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार अधिनियम 1989 के अंतर्गत धारा 3(2)5, आई पी सी की धारा 506,294 की धाराओं में दिनांक 3/09/2022को मामला दर्ज किया गया था। तब से लेकर अभी तक सिर्फ खाना पूर्ति जांच ही चल रही है । वही सूत्रों के अनुसार जांच अधिकारी द्वारा गवाहों को डराया जा रहा है ताकि उनकी गवाही  समय पर न हो सके, जिससे आरोपी वरी हो जाये इसी कारण आदिवासी समाज के सभी सामाजिक संगठनों ने पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन को पूर्व में आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए रूढ़ी पारंपरिक ग्राम सभा ने ज्ञापन दिया था। पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं करने के कारण 8 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना में बैठ गए हैं। इस धरना में अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ ,आदिवासी अधिकारी कर्मचारी संघ, राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद, भूमका संघ, गोंडवाना महासभा,गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन, जयस, राष्ट्रीय आदिवासी युवा मोर्चा,राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा,बामसेफ,राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा आदि सामाजिक संगठनों ने अपना समर्थन देते हुए धरना में शामिल हुए वही मांग के पूरा नहीं होने पर बुधवार को भी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रही और कहां गए कि जब तक कार्यवाही नहीं होती हड़ताल इसी तरह जारी रहेगी

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new