BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
राज्यपाल सुश्री उइके से मालदीव में भारत के उच्चायुक्त श्री मनु महावर ने की भेंट - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, October 18, 2022

राज्यपाल सुश्री उइके से मालदीव में भारत के उच्चायुक्त श्री मनु महावर ने की भेंट




दैनिक रेवांचल टाइम्स - रायपुर  18 अक्टूबर 2022/ राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज राजभवन में मालदीव में भारत के उच्चायुक्त श्री मनु महावर ने सौजन्य भेंट की। उच्चायुक्त श्री महावर ने  राज्यपाल को बताया कि आगामी एम्बेसडर कॉन्फ्रेंस के उद्देश्य से उन्होंने प्रदेश के कांकेर तथा कोण्डागांव जिले का भ्रमण किया। श्री महावर ने कहा कि उच्चायुक्तों को एक भारतीय राज्य का चयन करने के विकल्प पर उन्होंने छत्तीसगढ़ को चुना। साथ ही प्रदेश के जिलों का भ्रमण कर वहां की क्षमता तथा क्षेत्र की विशिष्टता की जानकारी एकत्रित की।


राज्यपाल सुश्री उइके ने श्री महावर को बताया कि उन्होंने स्वयं बस्तर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों का भ्रमण किया है और यहां की संभावनाओं पर लगातार अपनी बात रखी है। प्रदेश के उत्तरी तथा दक्षिणी भागों में परंपरागत रूप से ऐसे खाद्य सामग्रियों का उत्पादन वर्षों से होता रहा है, जिसका वर्तमान समय में प्रचलन बढ़ा है और उसकी बाजार में काफी मांग है। उन्होंने कोदो, कुटकी, रागी जैसे खाद्य सामग्री का उत्पादन बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर देने की बात कही। उच्चायुक्त श्री महावर ने बताया कि जिला भ्रमण के दौरान उन्होंने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के बारे में भी जानकारी प्राप्त की और कोंडागांव के शिल्प ग्राम का भी अवलोकन किया। इसी प्रकार महावर ने मालदीव में पर्यटन के क्षेत्र में हुए उल्लेखनीय कार्यों के बारे में बताया और देश व प्रदेश में भी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मालदीव के प्रयासों का अध्ययन करने की बात कही। साथ ही उन्होंने प्रदेश में पर्यटन की संभावनाओं पर भी अपने विचार साझा किये। इस अवसर पर राज्यपाल ने महावर को शाल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

No comments:

Post a Comment