रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले में इन दिनों अबैध कारोबारियों के हौसले बुलंद है जगह जगह शराब के ठेके खोल दिये गए है जिले में सरकारी शराब के ठेके गिने चुने है पर जिम्मदारो की मेहरबानी से गली गली मोहल्ले मोहल्ले मिनी ठेके देखने को मिल जाएंगे इन मिनी ठेके से आम लोग परेशान है खासकर की महिलाएं क्योंकि जगह आसानी से उपलब्ध हो रही देशी विदेशी शराब से लोग पी जरूर रहे है पर पीने के बाद जो होता है ये सब को पता है।
वही जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत नैनपुर के ग्राम सर्रा तिराहा के समीप मंडला हाईवे से सटे फौजी ढाबे मैं लगातार शासन प्रशासन के कड़े निर्देशों के बाद भी लगातार अवैध रूप से शराब बेची जा रही अब क्या अंग्रेजी या हिंदी सभी प्रकार की शराब का अवैध व्यापार प्रशासन की निगरानी मैं चल रहा है ग्रामवासियों द्वारा कई बार विरोध करने के बाद भी ढाबा संचालक अमित मरावी कुछ भ्रष्ट ठेकेदारों एवम भ्रष्ट पत्रकारों के संरक्षण मैं चला रहा है शराब का गोरख धंधा बात सिर्फ बेचने तक ही अपितु माननीय उच्च न्यायालय के कड़े निर्देश अनुसार नशा मुक्ति अभियान जो कि पूरे जिले में वृहद रूप से चलाया जा रहा है जिसके तहत कहीं भी किसी भी ढाबे पर किसी भी प्रकार से शराब पीना अपराध है लेकिन लगता है इन्हें किसी प्रकार के कोई आदेशों का पालन ना करने की ठान रखी है और धड़ल्ले से ढाबे पर टेबल पर बैठा कर शराब अवैध रूप से परोसी जा रही है फिर ना तो कोई शासन एक्शन ले रहा है ना ही कोई प्रशासन भ्रष्ट ठेकेदारी चला रहे अपना कानून

No comments:
Post a Comment