रेवांचल टाईम्स - नशा मुक्ति अंतर्गत मंडला पुलिस के विभिन्न थानों द्वारा वृहद स्तर पर जन जागरूकता अभियान पूरे जिले में चलाया जा रहा है।
नशा मुक्ति के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मंडला पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए विभिन्न थानों द्वारा 17 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए जिसमें 17 आरोपियों से 113 लीटर अवैध शराब जब्त किया गया। सार्वजनिक रूप से शैक्षणिक संस्थानों के आसपास सिगरेट बीड़ी तंबाकू आदि मादक पदार्थों का विक्रय करते हुए पाए जाने पर जिले में आज COTPA के तहत 11 प्रकरण पंजीबद्ध किये गयें। ऐसे स्थानों की चेकिंग की जाकर दबिश दी जा रही हैं। जहां मादक पदार्थ का नशा कराने वाले तथा शराब पिलाने एवं पीने के लिए चिन्हित कर चेक किया। आज 23 स्थानों को दबिश देकर चेक किये गयें। नशा मुक्ति के खिलाफ जागरूकता अभियान अंतर्गत पूरे जिले में 7 स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

No comments:
Post a Comment