BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बाल आशीर्वाद योजना के हितग्राही बच्चों संग कलेक्टर ने मनाई दिवाली - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, October 21, 2022

बाल आशीर्वाद योजना के हितग्राही बच्चों संग कलेक्टर ने मनाई दिवाली

 





 

मण्डला 21 अक्टूबर 2022

          मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एवं मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के हितग्राही बच्चों के साथ कलेक्टर हर्षिका सिंह ने अपने आवास पर दिवाली मनाई। उन्होंने बच्चों के साथ आत्मीय चर्चा करते हुए कहा कि सभी अपने जीवन में आगे बढ़ें, उन्हें प्रशासन द्वारा हरसंभव मदद की जाएगी। कलेक्टर ने बच्चों से उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण हेतु प्रदाय की जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से अनौपचारिक चर्चा करते हुए उनके घर-परिजनों के बारे में बात की।

          श्रीमती सिंह ने सभी बच्चों से उनके सपनों के बारे में चर्चा की तथा उन्हें हासिल करने मार्गदर्शन भी दिया। इस अवसर पर कलेक्टर आवास पर बच्चों की विविध खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित की गई। उपस्थित हुए बच्चों ने गीत, कहानी सुनाई तथा अपने विचार व्यक्त किए। श्रीमती सिंह ने बच्चों को दीवाली त्यौहार के अवसर पर मिठाइयां एवं उपहार भी वितरित किए। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्वेता तड़वे, सहायक संचालक राहुल बड़कुल एवं परियोजना अधिकारी अनूप नामदेव सहित संबंधित उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment