BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
योजनाओं का लाभ पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं - हर्षिका सिंह - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, October 21, 2022

योजनाओं का लाभ पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं - हर्षिका सिंह

 



बैठक में कलेक्टर के निर्देश

 

मण्डला 21 अक्टूबर 2022

          कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिला अधिकारियों की बैठक में निर्देशित किया कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। जिलाधिकारी लगातार दूरस्थ अंचलों का भ्रमण कर प्रत्येक पात्र व्यक्ति को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। मवई विकासखंड के भ्रमण के दौरान मिले फीडबैक का जिक्र करते हुए कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि मड़फा, अमवार एवं सठिया ग्राम पंचायतों के सभी ग्रामों के लिए विशेष योजना बनाकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि इन ग्रामों के स्कूलों में शिक्षकों की व्यवस्था करें तथा योग्य अतिथि शिक्षकों की भर्ती करें। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना समन्वयक की समिति जिला स्तर से अतिथि शिक्षक की भर्ती करेगी। समस्त एपीसी, अच्छे बीआरसी, बीएसी तथा जनशिक्षकों का सहयोग प्राप्त कर क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाएं। शिक्षकों एवं बच्चों की उपस्थिति, बैठक व्यवस्था पर ध्यान दें। शाला भवनों में लाईट एवं पानी की समुचित व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि सठिया में नया शाला भवन बनाने की कार्यवाही करें। इसी प्रकार अन्य शाला भवनों में मरम्मत कराएं। पंचायतों में उपलब्ध राशि से शाला भवन एवं आंगनवाड़ियों का रख-रखाव करें। कलेक्टर ने सठिया के बैगा भवन की मरम्मत कराने के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मड़फा सहित अन्य उचित मूल्य दुकानों की मरम्मत अथवा निर्माण के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करें। विभाग से समन्वय कर राशन आपके ग्राम योजना में आ रही तकनीकि समस्याओं का निराकरण करें। आंगनवाड़ियों के स्तर में सुधार लाएं, उन्हें स्मार्ट आंगनवाड़ी की थीम पर विकसित करें।

            कलेक्टर ने निर्देशित किया कि मड़फा, अमवार एवं सठिया पंचायतों में शिविर लगाकर सहकारिता, पशुपालन, कृषि आदि विभागों के हितग्राहियों के केसीसी बनाने की कार्यवाही करें। उन्होंने मनरेगा के तहत तत्काल रोजगारमूलक कार्य प्रारंभ करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि इन क्षेत्रों में पशु चिकित्सक भ्रमण कर पशुओं का उपचार करें। महिलाओं को स्व-सहायता समूह से जोड़ें। क्षेत्र में जीविकोपार्जन के साधन विकसित करें। क्षेत्रवासियों को पात्रतानुसार व्यवसायिक प्रशिक्षण प्रदान कराएं। ग्रामीण यातायात के माध्यम से भी  लोगों को रोजगार दिलाएं। लोगों को चिन्हित कर उनके ड्रायविंग लायसेंस बनवाएं तथा उन्हें बैंक से वाहन ऋण दिलाने की कार्यवाही करें। मड़फा में आरोग्यम केन्द्र का निर्माण जल्द पूर्ण कराएं। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं, उनके परिवारजन आदि की कार्यशाला आयोजित कर उन्हें संस्थागत प्रसव के संबंध में जानकारी दें। प्रधानमंत्री आवास में आ रही तकनीकि समस्याओं का निराकरण करें। आवश्यकतानुसार वन अधिकार पट्टा जारी करने की कार्यवाही करें। मध्यान्ह भोजन के संबंध में कलेक्टर ने कहा कि मीनू का सख्ती से पालन कराएं। संबंधित अधिकारी सघन मॉनीटरिंग कर मध्यान्ह भोजन में एलपीजी गैस कनेक्शन का उपयोग सुनिश्चित कराएं। लकड़ी का उपयोग किए जाने पर संबंधितों पर कार्यवाही करें। श्रीमती सिंह ने कहा कि सभी जिलाधिकारी लगातार इन क्षेत्रों का भ्रमण कर सप्रमाण प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

 

No comments:

Post a Comment