BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कलेक्टर सहित जिलाधिकारियों ने खरीदे मिट्टी के दिये और स्थानीय उत्पाद - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, October 21, 2022

कलेक्टर सहित जिलाधिकारियों ने खरीदे मिट्टी के दिये और स्थानीय उत्पाद

 



 

मण्डला 21 अक्टूबर 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह और जिलाधिकारियों ने दिवाली त्यौहार के मद्देनजर मंडला जिले के स्थानीय कलाकारों द्वारा निर्मित मिट्टी के आकर्षक दिये की मार्केट से खरीदी की। उन्होंने मिट्टी के उत्पाद बनाने वाले कारीगरों से उनके व्यवसाय में आने वाली लागत, विक्रय तथा मुनाफा के संबंध में चर्चा की। श्रीमती सिंह ने मिट्टी के दिये के साथ-साथ मंडला जिले के स्थानीय उत्पादों को भी खरीदा। इस दौरान अपर कलेक्टर मीना मसराम सहित अन्य जिला अधिकारियों ने भी मिट्टी के दिये और स्थानीय उत्पादों की खरीदी की।

 

जिलेवासी मिट्टी के दिये और स्थानीय उत्पाद जरूर खरीदें

 

          कलेक्टर हर्षिका सिंह ने मंडला जिलेवासियों से अपील की है कि इस दिवाली त्यौहार के मद्देनजर मंडला जिले के स्थानीय कलाकारों द्वारा निर्मित आकर्षक मिट्टी के दियों को जरूर खरीदें। इसी के साथ ही स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पाद और स्थानीय उत्पादों को दीवाली के दौरान अवश्य खरीदें। श्रीमती सिंह ने जिलेवासियों से कहा है कि स्थानीय कलाकारों के उत्पाद खरीदने से उन्हें निश्चित रूप से आर्थिक मदद मिलेगी। साथ ही स्थानीय उत्पादों को भी बाजार एवं बढ़ावा मिलेगा।

No comments:

Post a Comment