मण्डला 21 अक्टूबर 2022
जिला प्रशासन, खाद्य सुरक्षा
तथा खाद्य आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का
निरीक्षण किया गया। इस दौरान बिछिया स्थित भट्ट जलपान, बिकानेर मिष्ठान्न, कादरी बिरयानी से 4 घरेलू सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग करने के कारण द्रवित पेट्रोलियम गैस प्रदाय
तथा वितरण का विनियमन आदेश के उल्लंघन के तहत जब्त किया गया। साथ ही खाद्य सुरक्षा
विभाग के द्वारा मिलन स्वीट्स बिछिया से मलाई कतली, बीकानेर स्वीट्स से बेसन बर्फी का, भट्ट जलपान से
खोवे की बर्फी का नमूना जांच हेतु लिया गया। खाद्य पदार्थों में गुणवत्ता बनाए
रखने हेतु निर्मित खाद्य पदार्थों को ढक्कर रखने, खाद्य सुरक्षा अधिनियम का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment