मण्डला 21 अक्टूबर 2022
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 22 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय गृह प्रवेशम कार्यक्रम का आयोजन सतना में होना है, जिसमें प्रदेशभर के 4.50 लाख पीएम आवास हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया जाकर दीपावली की सौगात दी जाएगी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सतना में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से हितग्राहियों से वर्चुअली संवाद भी करेंगे।
इसी तारतम्य में जिले के ग्राम पंचायत मानादेई एवं ग्राम पंचायत खापाकला में जिला व जनपद स्तरीय कार्यक्रम में 19093 आवासों का गृह प्रवेश कराया जाएगा। इसी प्रकार 1 अप्रैल 2022 के बाद पूर्ण हुए आवास जिसमें जनपद पंचायत बिछिया में 4463, जनपद पंचायत बीजाडांड़ी में 693, जनपद पंचायत घुघरी में 2910, जनपद पंचायत मण्डला में 3305, जनपद पंचायत मवई में 2098, जनपद पंचायत मोहगांव में 1653, जनपद पंचायत नैनपुर में 2186, जनपद पंचायत नारायणगंज में 1053 तथा जनपद पंचायत निवास में 732 आवासों का गृह प्रवेश के लिए चयनित किया किया गया है।
.png)
No comments:
Post a Comment