दैनिक रेवांचल टाईम्स - सिवनी |महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर मध्य प्रदेश शासन अनुसूचित जाति विकास विभाग सिवनी द्वारा आयोजित अस्पृश्यता निवारणार्थ सद्भावना शिविर का आयोजन ग्राम पाटन तहसील लखनादौन जिला सिवनी के प्रांगण में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते शामिल हुए। जिला पंचायत अध्यक्ष सिवनी श्रीमती मालती डेहरिया जनपद उपाध्यक्ष लखनादौन दीपक निगम, अजाक्स कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष सिवनी संत कुमार मर्सकोले , अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष संदीप उईके तथा समस्त सम्मानीय जनप्रतिनिधि, ग्राम के गणमान्य नागरिक छात्र छात्राओं की उपस्थिति में शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने महात्मा गांधी , भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा में तिलक वंदन एवं पूजन कर किया। कार्यक्रम में कन्या आश्रम मढ़ी, खखरिया, आदेगांव, प्राथमिक साला पाटन, कन्या शिक्षा परिसर लखनादौन की छात्राओं ने नृत्य के माध्यम से शानदार प्रस्तुति दी। अपर कलेक्टर सिवनी सुश्री सुनीता खंडायत, सहायक आयुक्त एस एस मरकाम , सहायक संचालक एस के सिंह , क्षेत्र संयोजक व्ही के बोरकर , क्षेत्र संयोजक सुश्री निशा जैन , मंडल संयोजक सिवनी अनुराग रावल , मंडल संयोजक लखनादौन वी आर सर्वे , जिला क्रीड़ा प्रभारी दीपक गोस्वामी, एवं जनजातीय कार्य विभाग सिवनी कार्यालय का समस्त स्टाफ, क्षेत्र के समस्त प्राचार्य, अधीक्षक, एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। सहायक आयुक्त द्वारा अनुसूचित जाति विभाग से संबंधित संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई और मंच पर उपस्थित सभी मंचासीन द्वारा उद्बोधन दिया गया तत्पश्चात सभी के द्वारा छात्र छात्राओं के साथ सहभोज किया।
Monday, October 3, 2022
अस्पृश्यता निवारणार्थ सद्भावना शिविर का हुआ आयोजन
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper
.png)
No comments:
Post a Comment