BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
महाकाल लोक लोकार्पण दिवस पर सम्पूर्ण प्रदेश में आयोजित होंगे भक्तिमय कार्यक्रम - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, October 3, 2022

महाकाल लोक लोकार्पण दिवस पर सम्पूर्ण प्रदेश में आयोजित होंगे भक्तिमय कार्यक्रम




दैनिक रेवांचल टाईम्स  - सिवनी 11 अक्टूबर को  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के हस्ते उज्जैन में प्रस्तावित महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम तथा प्रदेश के अन्य जिलों में आयोजित होने वाली गतिविधियों की तैयारियों के संबंध में सभी जिलों के कलेक्टर्स और कमिश्नर से ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि 11 अक्टूबर को महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम दिवस पर  प्रत्येक ग्राम में भी भक्तिमय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाये। प्रत्येक ग्राम के मंदिरों की  साज-सज्जा कर पूजा, भजन कार्यक्रमआयोजित हो। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम से अधिकतम धर्मावलंबियों, नागरिकों को जोड़ा जाए। जन-जन को कार्यक्रम से जोड़कर संपूर्ण प्रदेश के वातावरण को भक्तिमय बनाया जाये। उक्त वीडियो कॉन्फ्रेंस में कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग, अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खंडयात,आलोक दुबे सहित अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति रही।


जन सेवा अभियान के क्रियान्वयन की कलेक्टर ने की समीक्षा

सिवनी कलेक्टर डॉ राहुल फटिंग द्वारा ऑनलाइन  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान की क्रियान्वयन की समीक्षा कर अभियान के दौरान प्राप्त आवेदनों के निराकरण स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने जनपदवार एवं योजनावार लम्बित आवेदनों की जानकारी लेते हुए   सम्बन्धित अधिकारियों को लंबित आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।  कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान जनसेवा शिविरों में प्राप्त आवेदनों की ऑनलाइन एंट्री कर निराकरण दर्ज न करने की लापरवाही पाए जाने पर सीईओ जनपद लखनादौन को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अनुपस्थित रहे जेएसओ केवलारी को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। कलेक्टर  ने अधिकारियों को जनसेवा शिविर के कार्यक्रमानुसार ग्राम में आयोजित होने वाले द्वितीय शिविर के पूर्व सभी आवेदनों का निराकरण कर हितग्राहियों को प्रमाण पत्र/ स्वीकृति पत्र वितरण करने की तैयारियां रखने के निर्देश दिये। उक्त वीसी में मुख्य कार्यपालन अधिकारी पार्थ जैसवाल के साथ ही सभी एसडीएम, तहसीलदार, सीईओ जनपद एवं अभियान में चिन्हांकित 33 योजनाओं के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment