BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गांधी जयंती के उपलक्ष पर बरघाट नगर परिषद ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, October 3, 2022

गांधी जयंती के उपलक्ष पर बरघाट नगर परिषद ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ


दैनिक रेवांचल टाईम्स सिवनी - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर बरघाट नगर परिषद द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में सर्वप्रथम नगर परिषद कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के छायाचित्र पर नगर परिषद की अध्यक्ष इमरता साहू, उपाध्यक्ष ममता अनिल पाठक, नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष व पार्षद संध्या अनिल सिंह ठाकुर, पार्षद निधि ऋषभ जायसवाल, हेमंत राहंगडले, अभिलाष मालवीय, ज्ञानसिंह चौधरी, सुधा कंगाली, असंत उईके, साक्षी बिसेन, रुचिका वासनिक, जितेन्द्र सिंगारे, बाबर खान, मुख्य नगरपालिका अधिकारी कामिनी लिल्हारे, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर, पूर्व पार्षद ऋषभ जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि अनिल पाठक, विधायक प्रतिनिधि राकेश जैन सहित सभी उपस्थित जनों द्वारा माल्यार्पण किया गया, जिसके पश्चात सीएमओ द्वारा मघ निषेध दिवस पर सभी उपस्थित जनों को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर नगर परिषद की अध्यक्ष इमरता साहू ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व प्रकाश डालते हुए उनके बलिदान को याद करते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने के लिए कहा गया। जिसके बाद नगर परिषद के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा वार्ड नंबर 12 स्थित लाल बहादुर शास्त्री जी व वार्ड क्रमांक 4 व वार्ड क्रमांक 11 मे स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

No comments:

Post a Comment