दैनिक रेवांचल टाईम्स सिवनी महात्मा गांधी जी कीे जयंती के उपलक्ष्य में नगर पालिका सिवनी द्वारा नगर के शुक्रवारी चौक गांधी मंच में प्रात: 09 बजे से सर्वधर्म सभा का आयोजन किया गया जिसमें सभी धर्म के धर्मगुरूओ जैन धर्म के अभय कुमार जैन, ईसाई धर्म के अनिल राधा स्वामी, सिख धर्म केे ज्ञानीचरण सिंह, इस्लाम धर्म के शहरी काजी अनीस अंसारी, हिंदु धर्म के आशीष तिवारी ने आम जनमानस को संबोधित करते हुए अपने-अपने धर्म की जानकारी देते हुए बताया कि धर्म अलग-अलग हो सकते है लेकिन सभी धर्म आपस में भाईचारा सिखाते है। उक्त कार्यक्रम में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, नगर पालिका अध्यक्ष शफीक खान, नगरपालिका के पार्षदगण, विधायक एवं सांसद प्रतिनिधि सहित नगर पालिका के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण एवं शहर के नागरिकगण उपस्थित हुए। सर्वधर्म सभा के आयोजन के साथ-साथ नशामुक्ति अभियान की शपथ सिवनी विधायक द्वारा उपस्थित जनमानस को दिलवाई गई। इसके पश्चात् स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नगर में स्वच्छता के लिये उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्कूली छात्र, नागरिकों एवं सामाजिक संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र जनप्रतिनिधियों के द्वारा प्रदान किया गया।
Monday, October 3, 2022
गांधी जयंती के उपलक्ष्य में सर्वधर्म सभा का आयोजन
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment