दैनिक रेवांचल टाईम्स - सिवनी नगरीय क्षेत्र के राजपूत कालोनी निवासी नेहा कुमरे से आज पूरा शहर ओर जिला गौरान्वित महसूस कर रहा है। नागपुर मे विगत 18 सितंबर को डीएसवी संस्था द्वारा राष्ट्रीय ब्यूटी पेजेन्ट मिस इंडिया सुपर माडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमे सिवनी की नेहा कुमरे ने फर्स्ट रनरअप 2022 का खिताब अपने नाम कर जिलेवासियो को गौरान्वित किया है। ज्ञात हो कि राजपूत कालोनी निवासी मानसिह कुमरे की सुपुत्री नेहा कुमरे डीएसवी द्वारा राष्ट्रीय ब्यूटी पेजेन्ट मिस इंडिया सुपर माडल प्रतियोतियोगिता मे सहभागी बनी थी जहां इसके लिए उन्हे विशेष ट्रेनिंग भी दी गयी थी साथ ही इस प्रतियोगिता में पूरे भारत से लगभग 100 से अधिक प्रतिभागियो ने भाग लिया था जिनमे से नेहा कुमरे ने राष्ट्रीय ब्यूटी पेजेन्ट मिस इंडिया सुपर माडल फर्स्ट रनर अप 2022 का खिताब जीता है साथ ही मिस ब्यूटीफुल सुपर माडल 2022 का भी सम्मानित किया गया जजमेंट हेतु विशेष रूप से मिसेज चाईना बर्तिका परिहार को डीएसवी द्वारा आमंत्रित किया गया था जिनके द्वारा मिस इंडिया का चयन किया गया तथा विजेता नेहा कुमरे को क्राऊन पहनाकर शील्ड व प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया इस उपलब्धि पर शुभङ्क्षचतको ने उन्हे बधाईयां देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है नेहा ने बताया कि वे अव अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे भाग लेने की तैयारी कर रही है तथा माडलिंग क्षेत्र मे आने की इच्छुक युवतियो को उचित मार्गदर्शन व सहयोग प्रदान करेगी।
Monday, October 3, 2022
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
नेहा कुुमरे बनी ब्यूटीफुल सुपर माडल 2022 राष्टट्रीय ब्यूटी पेजेन्ट मे रही फर्स्ट रनरअप
नेहा कुुमरे बनी ब्यूटीफुल सुपर माडल 2022 राष्टट्रीय ब्यूटी पेजेन्ट मे रही फर्स्ट रनरअप
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment