BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मिलाद उन नबी पर मुसलमानों ने नगर में निकाला जुलूस - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, October 9, 2022

मिलाद उन नबी पर मुसलमानों ने नगर में निकाला जुलूस



दैनिक रेवांचल टाइम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों के साथ साथ मवई '9 अक्टूबर 2022 रविवार 'को इस्लाम धर्म के प्रमुख संस्थापक पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस को मिलादुन्नबी अथवा ईद ए मिलाद के नाम से जाना जाता है |इनका जन्म अरब देश के मक्का शहर में हुआ था |इस अवसर पर आज लगभग 4 गांव मवई 'अमवार 'पखबार और सोढ़ा  के मुस्लिम  मजहबी सभी भाइयों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की याद में जुलूस निकालकर अपनी खुशी का इजहार किया |

     पुलिस प्रशासन की पूर्ण सुरक्षा और शांतिपूर्ण वातावरण में यह जश्न उल्लास पूर्ण रहा ।इस्लामिक मान्यताओं के आधार पर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब एक कुशल भविष्यवक्ता और ईश्वर के संदेशवाहक थे । जिनके नाम से ही हिजरी संवत की शुरुआत हुई । इनके द्वारा दिए गए पांच सिद्धांत -रोजा, नमाज ' कलमा ' जकात और हज कहा जाता है |

No comments:

Post a Comment