Breaking

revanchal times new

अगर आप भी खाते हैं बड़े शौक से आलू की सब्जी तो हो जाएं सावधान, इन बीमारियों के हो सकते हैं शिकार



आलू का इस्तेमाल हम ज्यादातर सब्जियों में करते हैं. बहुत से लोगों का तो बिना आलू का गुजारा भी नहीं होता है. आलू की सब्जियां बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हर वर्ग के लोग खाना पसंद करते हैं. आलू जितना लोगों के लिए पसंदीदा होता है, उतना ही ये हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक भी होता है. आलू का अधिक सेवन करने से कई तरह की समस्याएं होती है. चलिए जानते हैं उन समस्याओं के बारे में-

एसिडिटी

आलू का अधिक सेवन करने से गैस-एसिडिटी की समस्या होती है. अगर आपको एसिडिटी की समस्या होती है, तो आलू खाने से बचें, वरना ये गंभीर रूप धारण कर सकता है.

शुगर

डायबिटीज के मरीजों को आलू से दूरी बना लेनी चाहिए वरना इससे शुगर की समस्याएं बढ़ सकती हैं. आलू में ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो शरीर में मौजूद ग्लूकोज की मात्रा को बढ़ाने में सहायक होता है. आलू अधिक खाने से शुगर लेवल बढ़ता है.

ब्लड प्रेशर

रोजाना आलू खाने वालों को ब्लड प्रेशर की समस्या भी हो सकती है. आलू खाने वालों का ब्लड प्रेशर बढ़ता है. एक रिसर्च में खुलासा हुआ है कि अगर आप सप्ताह में चार या उससे ज्यादा आलू खाते हैं, तो आपको ब्लड प्रेशर की जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती है.

वजन

आलू खाने से शरीर का वेट बढ़ता है इस बात से हर कोई वाकिफ है. अगर किसी को अपना वजन बढ़ाना है, तो उसके लिए आलू एक अच्छा माध्यम है लेकिन अगर आपको अपना वजन कम करना है, तो इससे आपको काफई समस्या हो सकती है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new