BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सोशल मीडिया में पिस्तौल लहराते वीडियो हुआ अपलोड़ पुलिस का डर इनको जरा भी नही...देखे वीडियो - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, October 17, 2022

सोशल मीडिया में पिस्तौल लहराते वीडियो हुआ अपलोड़ पुलिस का डर इनको जरा भी नही...देखे वीडियो





रेवांचल टाईम्स - आज किस कदर कानून व्यवस्था है ये किसी से छुपी नही है आज हर गरीब क़ानून व्यवस्था से डरता है और आदतन अपराधियों ख़ौफ बना रहे कभी शोसल मीडिया के माध्यम से तो कभी खुलेआम सड़कों में हथियार लेकर घूम कर । इन अपराधियों पर पुलिस का ख़ौफ़ दिन व दिन कम सा पड़ता जा रहा है।

            वही देश मे नई क्रांति लाने डिजिटल इंडिया बनाने के लिए सरकार दिन रात मेहनत कर इंटरनेट का नेटवर्क वा अन्य नेटवर्क के साथ पूरे भारत देश मे इसकी सुविधा बनाई गई जिससे समय पर सरकारी काम के साथ साथ हर एक व्यक्ति को जानकारी तुरन्त देश के कोने कोने में रहने वालों को मिल सके।


        पर आज कुछ लोग डिजिटल इंडिया का खुलकर गलत उपयोग करने में जुटे हुए हैं। एक ऐसा ही मामला सिवनी जिले का सामने आया है जहाँ सोशल मिडिया में तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है जहाँ कुछ युवक हाथों में पिस्तौल लेकर मस्ती करते हुए वीडियो बनाकर वीडियो को सोशल मीडिया में अपलोड कर दिए क्या इन्हें पुलिस व्यवस्था का बिल्कुल भी डर नही है। 

         वही सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हम आपको बताने जा रहे हैं की Instagram में दो लड़के हाथ पर पिस्तौल लेकर फोटो वीडियो अपलोड कर रहें बताया जाता है यह लड़के जिला सिवनी के स्थाई निवासी हैं। जिसमे एक का नाम यासिर अली तो वहीं दूसरे लड़के का नाम जो हाथ पर पिस्तौल रखा है उसका नाम साहिल खान (अबुल) बताया जा रहा है जिसमे यह लड़का बीच सड़क पर हाथ मे पिस्तौल लेकर लहराते हुए दिखाई दे रहा है अब सवाल उठता है कि आखिर इस लड़के के पास पिस्तौल आई कहां से और किसकी है क्या पुलिस का डर इन लड़के को बिल्कुल भी नहीं है या फिर यह कोई बड़े घटना को अंजाम देने के फिराक में है आखिर instagram में यह वीडियो अपलोड करने का मकशद क्या हो सकता है कहीं instagram के माध्यम से किसी को डराने धमकाने के लिए अपलोड तो नहीं किया गया। पिस्तौल का लाइसेंस है भी या नहीं और इसने पास पिस्तौल आता तो आया कहाँ से। instagram आई डी yasir ali_ तो वहीं दूसरे का नाम abul.XY14 के नाम से बनी हुई है आए दिन सोशल मीडिया में गलत जानकारी पोस्ट करने पर आखिर सिवनी पुलिस का ख़ुफ़िया तंत्र क्या कर रहा क्यों ऐसे मनचलों पर कार्यवाही नही होती है। वही वीडियो में साफ देखा जा सकता हैं कि यह लड़का सोशल मीडिया में दिलेरी से गुंडा गिर्दी वाली पोस्ट डाल रहा है मानो पुलिस के लिए चुनोती जैसा है। अब सवाल यह उठता है अगर समय रहते इस लड़के को पुलिस नही पकड़ सकी तो शायद यह लड़का किसी घटना को भी अंजाम दे सकता है। अब देखना होगा पुलिस विभाग इन समाज के बिगड़े लड़को तक कब तक पहुँच पाती है या फिर ये ऐसे ही सोशल मीडिया में अपनी पोस्ट डाल कर दहशत फैलाते रहेंगे और अगर कार्यवाही करती है भी तो क्या ये सुधरेगें, और इन जैसो पर सख्त कार्यवाही होना आवश्यक है तभी कानून व्यवस्था का डर बना रहेगा और अन्य लोगों का भरोसा भी कानून पर बना रहे।

No comments:

Post a Comment