मण्डला 2 अक्टूबर 2022
स्वामित्व योजना के अंतर्गत अधिकार अभिलेख वितरण कार्यक्रम
तहसील स्तर पर भी आयोजित किए गए। आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों तथा
विभागीय अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी
गई।
नैनपुर के ग्राम ओहानी में विधायक देवसिंह सैयाम की
उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया जाकर स्वामित्व योजना के हितग्राहियों को
अधिकार अभिलेख वितरित किए गए। बिछिया तहसील के ग्राम फौंक में विधायक नारायण सिंह
पट्टा की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी प्रकार अन्य तहसीलों में भी
कार्यक्रम आयोजित कर अधिकार अभिलेख वितरित किए गए।
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment