BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अस्पर्शता निवाराणार्थ सदभावना शिविर संपन्न - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, October 2, 2022

अस्पर्शता निवाराणार्थ सदभावना शिविर संपन्न

 


 

मण्डला 2 अक्टूबर 2022

            गांधी जयंती के अवसर पर जनजातीय कार्यविभाग द्वारा रानी अवंती बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अस्पर्शता निवाराणार्थ सदभावना शिविर का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व राज्यसभा सांसद संपतिया उईके, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, सहायक कलेक्टर अर्थ जैन, एसडीएम पुष्पेन्द्र अहके, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्यविभाग विजय तेकाम सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, कर्मचारी तथा संबंधित उपस्थित रहे।

            इस अवसर पर अपने संबोधन में पूर्व राज्यसभा सांसद संपतिया उईके ने सामाजिक समरसता को प्रोत्साहित करने की बात कही। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन चरित्र की चर्चा करते हुए समाज के सभी वर्गों से स्वच्छता अभियान से जुड़ने का आव्हान किया। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम ने कहा कि महात्मा गांधी ने सामाजिक समरसता की जो अलख जगाई थी उसे वर्तमान सरकार आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि गांधी जी के चरित्र को आत्मसात करने की आवश्यकता है। उन्होंने अपने संबोधन में अस्पर्शता निवारण के संबंध में किए गए कानूनी प्रावधानों की भी जानकारी दी। इस अवसर पर समरसता भोज का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन सहायक आयुक्त जनजातीय कार्यविभाग विजय तेकाम ने किया।

No comments:

Post a Comment