BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सेमरखापा में जिला स्तरीय स्वामित्व योजना कार्यक्रम आयोजित लाभार्थियों को वितरित किए गए अधिकार अभिलेख - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, October 2, 2022

सेमरखापा में जिला स्तरीय स्वामित्व योजना कार्यक्रम आयोजित लाभार्थियों को वितरित किए गए अधिकार अभिलेख

 


 

मण्डला 2 अक्टूबर 2022

            सेमरखापा के एकलव्य शिक्षा परिसर में जिला स्तरीय स्वामित्व योजना के संबंध में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद संपतिया उइके, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, जनपद अध्यक्ष सोनू भलावी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश तेकाम, जिला पंचायत सदस्य, कलेक्टर हर्षिका सिंह, सहायक कलेक्टर अर्थ जैन, एसडीएम मंडला पुष्पेन्द्र अहके सहित संबंधित अधिकारी एवं स्वामित्व योजना से लाभान्वित हुए हितग्राही उपस्थित थे। कार्यक्रम में योजना के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार जिले में किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी गई। स्वामित्व योजना के अंतर्गत ज़िले की अलग-अलग पंचायतों एवं विकासखंडों में किए गए ड्रोन सर्वे एवं प्रकाशन आदि के बारे में विस्तार से बताया गया। जिला स्तरीय स्वामित्व योजना के कार्यक्रम में आबादी भूमि पर निवासरत पात्र हितग्राहियों को मंच से अधिकार अभिलेख भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में चटुआमार, गाजीपुर, कटंगी, खुड़िया एवं टिकरिया ग्राम के हितग्राही उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment