मण्डला 2 अक्टूबर 2022
2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर जिला
प्रशासन द्वारा रंगरेज़ घाट स्थित गांधी मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कलेक्टर हर्षिका सिंह, पुलिस अधीक्षक
यशपाल सिंह राजपूत, सहायक कलेक्टर अर्थ जैन, एसडीएम मंडला पुष्पेन्द्र अहके, जनप्रतिनिधिगण तथा संबंधित
उपस्थित थे। गांधी जयंती के कार्यक्रम में कलेक्टर हर्षिका सिंह एवं पुलिस अधीक्षक
श्री राजपूत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसी
प्रकार उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों ने राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन
किया। 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर नशामुक्ति के लिए शपथ का
आयोजन किया गया। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई।
.jpeg)
.jpeg)

No comments:
Post a Comment