रेवांचल टाईम्स - मण्डला जिले में नई नल-जल योजनाओं के स्वीकृति प्रदान करने में कितनी लेट-लतीफी और लापरवाही की जाती है, यह उदाहरण आदिवासी बाहुल्य मण्डला जिले के विकास खंड नैनपुर के ग्राम परसवाड़ा के नागरिकों से पूछा जा सकता है। यहां के नागरिकों का कहना है कि वर्ष 2013 में जनभागीदारी अंतर्गत 16 हजार रूपये की राशि ग्राम पंचायत परसवाड़ा द्वारा ग्राम परसवाड़ा में नल-जल योजना की स्वीकृति प्रदान कर शुरू करने के लिए पीएचई कार्यालय में जमा की गई थी, अभी तक योजना को स्वीकृति नहीं मिल पाई है। इस संबंध में सीएम हेल्पलाईन में शिकायत की गई है इसके बावजूद भी सही निराकरण नहीं किया जा रहा है। जबलपुर से संबंधित अधिकारियों द्वारा भी यही बताया जा रहा है कि योजना को स्वीकृति नहीं मिल पाई है। स्वीकृति के उपरांत कार्य पूरा करा दिया जायेगा लेकिन शिकायतकर्ता ने इसी बात की शिकायत की है कि आखिर स्वीकृति क्यों प्रदान नहीं की जा रही है? जबकि काफी समय बीत चुका है। परसवाड़ा के नागरिकों की मांग है कि शीघ्र ही नल-जल योजना की स्वीकृति प्रदान की जावे और शुरू कर पानी की समस्या से नागरिकों को मुक्ति दिलाई जावे।
Friday, October 7, 2022
पाँच साल बाद भी नहीं मिली नल-जल योजना की स्वीकृति...
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment