BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
यातायात पुलिस डिंडोरी द्वारा बिना हेलमेट वाहन चालकों पर की कार्यवाही की तेज - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, October 11, 2022

यातायात पुलिस डिंडोरी द्वारा बिना हेलमेट वाहन चालकों पर की कार्यवाही की तेज


 दैनिक रेवांचल टाइम्स डिंडोरी ..पुलिस मुख्यालय भोपाल के दिए निर्देश अनुसार दिनांक 06/10/22से 20/10/22तक विशेष अभियान हेलमेट लगाने को लेकर चलाया जा रहा है,  पुलिस अधीक्षक  संजय सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  जगनाथ मरकाम एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) आकांक्षा उपाध्याय के नेतृत्व में थाना यातायात थाना प्रभारी उप निरीक्षक राहुल तिवारी एवं यातायात पुलिस स्टाफ द्वारा वाहन चालकों में वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने  के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य यातायात जागरूकता अभियान डिंडोरी में चलाया जा रहा है ।अभियान में बैनर पोस्टर एवं पंपलेट वितरण किए जा रहे हैं एवं जो वाहन चालक यातायात के नियमों का बखूबी पालन करते हुए एवं हेलमेट लगाए मिले उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप पुष्प एवं गुलदस्ता से स्वागत किया गया।


शहर के मुख्य चौराहों पर यातायात अमले द्वारा चलानी कार्यवाही की गई

        डिंडोरी शहर के मुख्य चौराहों अवंती बाई चौक, कलेक्ट्रेट चौराहा, बस स्टैंड में यातायात पुलिस स्टाफ के द्वारा बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले यात्रियों के अभियान में अब तक 47  चालान काटे गए।

ट्रैफिक पुलिस द्वारा बैंकों और पेट्रोल पंप में जाकर दी गई समझाइस

      थाना प्रभारी यातायात उप निरीक्षक राहुल तिवारी एवं स्टाफ सउनि. रामरूप विश्वकर्मा,प्रवीण सिंह , ओम सिंह ठाकुर,प्रधान आरक्षक रितेश सिंह, आर.रोहित पटेल,भूपेंद्र डोल्हारे के द्वारा कस्बा डिंडोरी में स्टेट बैंक जाकर ब्रांच मैनेजर और बैंक स्टाफ को हेलमेट लगाने तथा बैंक में आने वाले हितग्राहियों को सख्ती से हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित करने की समझाइश दी गई। साथ में यातायात जागरूकता को लेकर वाहन चालकों में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक निर्देश दिए ।

यातायात जागरूकता के तहत अच्छे वाहन चालकों का किया सम्मान


         हैल्मेट लगाने को लेकर प्रोत्साहन स्वरूप यातायात पुलिस जवान सहा.उप. निरीक्षक ओम सिंह,प्रवीण सिंह,रामरूप विश्वकर्मा, यातायात स्टाफ के द्वारा अच्छे वाहन चालक जिन्होंने यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाते पाए गए उनका गुलदस्ता एवं गुलाब के फूल देकर प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया गया।

No comments:

Post a Comment