दैनिक रेवांचल टाईम्स सिवनी-सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन भाईचारे के प्रतीक पर्व ईद मिलादुन्नबी एवं विशाल ईनामी दंगल कार्यक्रम मे शामिल हुए।
विधायक दिनेश राय मुनमुन ने मुस्लिम धर्मावलंबियों के पावन पर्व ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर नगर मे आयोजित जुलूस कार्यक्रम मे शामिल होकर धर्म गुरुओं व समाज के वरिष्ठों का फूल मालाओं से स्वागत किया तथा सभी को पर्व की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर अहफाज खान , संकेत विक्की शिवहरे , कलीम खान बल्ली, राजा खान, अफरोज खान, रशीद खान , सतीश दुबे , नरेशगिरी गोस्वामी , अंकित दुबे , असलम मिर्जा , योगेन्द्र सनोडिया, मो. जिब्राईल मंसूरी सहित अनेकों साथीगणों की उपस्थिति रही। इसके पश्चात विधायक दिनेश राय मुनमुन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुकरी (घुघंसा) मे आयोजित विशाल ईनामी दंगल कार्यक्रम मे अतिथि के रुप मे शामिल हुए। जहां पर समिति पदाधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।


No comments:
Post a Comment