BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
11 अक्टूबर को शिवमय होगी शिव की नगरी सिवनी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, October 10, 2022

11 अक्टूबर को शिवमय होगी शिव की नगरी सिवनी


दैनिक रेवांचल टाईम्स सिवनी आगामी 11 अक्टूबर को सम्पूर्ण प्रदेश का वातावरण शिवमय होने जा रहा है। इस दिवस प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी प्रदेश की ऐतिहासिक एवं पौराणिक नगरी उज्जैन में श्री महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे। इस दिवस उज्जैन में श्री महाकाल लोक लोकार्पण के साथ ही पूरे प्रदेश के गाँव-गाँव, शहर-शहर के मंदिरों में भी कार्यक्रम आयोजित होंगे। बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर शिव भजन, पूजन, कीर्तन, अभिषेक, आरती करेंगे। मंदिरों, नदियों के तट तथा घर-घर दीपक जलाए जाएंगे। धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

  जिलें में प्राचीन मठ मंदिर, दिघोरी मंदिर, आष्टा मंदिर, कालभैरव मंदिर सहित जिलें के प्रत्येक ग्राम के किसी एक मंदिर में सभी ग्रामवासी एकत्रित होकर पूजन-पाठ-अनुष्ठान करेंगे। इसी प्रकार शहरी वार्डों के प्रमुख मंदिरों में भी धार्मिक-आयोजन होगा। इन सभी स्थानों पर भी एलईडी के माध्यम से उज्जैन से प्रसारित कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्था रहेगी।

No comments:

Post a Comment