BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आदिवासी जिले में विकास के नाम पर फूंके कई करोड़ रूपये नतीजा सिफर शून्य...? - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, October 6, 2022

आदिवासी जिले में विकास के नाम पर फूंके कई करोड़ रूपये नतीजा सिफर शून्य...?

 



रेवांचल टाईम्स - मण्डला कई करोड़ रूपये विकास के नाम पर फूंकने के बाद भी आदिवासी बाहुल्य मंडला जिले का सही विकास नहीं हो पाया है। जनता समस्याओं को लेकर त्राही-त्राही कर रही है किन्तु बेपरवाह म.प्र. की सरकार व जिला प्रशासन जनता के हितों का ध्यान रखने के लिए लापरवाही का ही परिचय दे रही है।  जिले की जनता अब तो इस समय भारत के प्रधानमंत्री से गुहार लगा रही है कि जागो देश के प्रधानमंत्री जागो और म.प्र. के मंडला जिले की जनता के हितों का संवर्धन करने के लिए आगे आओ।  इस जिले में सच में विकास की गंगा बहे ऐसी उम्मीद जिले की जनता ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सेे जताई है।  आज भी भयमुक्त होकर सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी की जा रही है और इसका सही लाभ आम जनता को नहीं मिल पा रहा है बल्कि नेता व नौकरशाह मालामाल हो रहे हैं।  इन सब बातों को लेकर जिले की जनता में नाराजगी बढ़ती जा रही है कहीं आक्रोश की ज्वालामुखी फूट न जाये इस बात का ध्यान रखते हुए शासन प्रशासन को सरकारी योजनाओं में चल रही मनमानी धांधली व लापरवाही पर लगाम लगाना होगा ऐसी अपेक्षा जिले की जनता ने शासन प्रशासन से जताई है।

No comments:

Post a Comment