BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, October 17, 2022

विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन


रेवांचल टाईम्स - मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवम जितेन्द्र कुमार शर्मा प्रधान जिला एवम सत्र न्यायाधीश के कुशल मार्गदर्शन में तथा शरद कुमार गुप्त जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति चौरई की अध्यक्षता में आज दिनांक 17/10/2022 को तहसील विधिक सेवा समिति चौरई द्वारा माध्यमिक शाला सीडप तहसील चौरई में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रामप्रसाद सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट चौरई भी उपस्थित रहे। न्यायाधीश श्री शरद कुमार गुप्त द्वारा बच्चो को नाल सा बच्चो को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं एवम उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवाएं योजना के संबंध में में जानकारी दी एवम उदाहरण के माध्यम से उज्वल भविष्य के निर्माण हेतु जागरूक किया एवम अपनी समस्याओं को सुलझाने हेतु अपने बड़ों का सहयोग लेकर समस्याओं को सुलझाने हेतु प्रेरित किया। न्यायाधीश रामप्रसाद सिंह द्वारा बच्चो को सामान्य कानूनी जानकारी देकर  निः शुल्क शिक्षा के अधिकार एवम अन्य मौलिक अधिकारों के संबंध में भी जानकारी दी गई एवम  लैंगिक अपराधो के संबंध में भी छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया  । शिविर में कुल 37 बालक एवम 32  बालिकाएं  सहित  प्रधान अध्यापक श्री ऐ के शर्मा  एवम स्कूल स्टाफ तथा  पीएलवी देवेंद्र मालवीय  उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment