रेवांचल टाईम्स - प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी मेधावी छात्र छात्राओं का शहपुरा झारिया सेवा समिति शहपुरा के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज के मेधावी छात्र छात्राएं का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 10वीं एवं 12वीं मे 70 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले व नवोदय स्कूल सहित उच्च स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षाओं मे चयनित छात्र छात्राओं को झारिया सेवा समिति शहपुरा के द्वारा स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। कक्षा 12वीं में अनुराग झारिया 82.40% कविता झारिया 80.60% दयावती झारिया80.20% प्रतिभा देवी 78.80% अंजलि झारिया 76.40% आशीष कुमार 76.20% नितेश झारिया 73% अंक प्राप्त किए। वही कक्षा 10वीं मे साधना झारिया 90.60% चंपा झारिया 89% उदयराज झारिया 84.20% अखिलेश झारिया 82.60% धीरज झारिया 82.60% मणिकांत झारिया 80.20% हेमलता झारिया 79.40% माधुरी झारिया 77.60% रागिनी झारिया 76.40% अंक प्राप्त किया। इसके साथ ही All India NEET UG-2021 में चयनित होने वाली छात्रा पूजा झारिया पिता ओमप्रकाश झारिया माता सुनीता झारिया की बेटी को सम्मानित किया गया। । झारिया सेवा समिति के अध्यक्ष ने समाज के बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए उनका मार्गदर्शन किया एवं समाज के गरीब बच्चों की मदद के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए कहा जिससे समाज का उत्तरोत्तर विकास हो सके। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न शिक्षकों के द्वारा बच्चों को प्रेरणा एवं मार्गदर्शन दिया गया।
इस कार्यक्रम में शोभाराम झारिया, नरोत्तम झारिया, महेंद्र झारिया, एल पी झारिया, महेश झारिया, भगवत प्रसाद झारिया, पृथ्वी झारिया, नेमलाल झारिया ,भीखूलाल झारिया, सुरेश झारिया, नत्थू झरिया, हरप्रसाद, अखिलेश झारिया एवं समाज के अन्य जनो का विशेष योगदान रहा।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment