दैनिक रेवांचल टाइम्स मंडला - अंजनिया जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को जोड़ने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के मध्य पर स्थित मंडला जिले के ई पंचायत अंजनिया के हाई-वे के एक्सीडेंटल जोन अहमदपुर" मांद चौराहा के पास आए दिन दुर्घटना की खबर सामने आती है उसकी वजह यह है कि यहां ओवरब्रिज का बना नही होना इसी क्रम में यहां मुख्य बात यह भी आती है कि इस चौराहा पर आजू बाजू से तकरीबन 50 गांव के लोग अंजनिया अपनी मूलभूत सुविधाओं के लिए काम से आते हैं।और ना जाने कितने हादसे यहा घटित होकर इधर मानव और जानवर यहां काल के गाल में समाहित हो चुके है। यहां प्रथम दृष्टया देगा जाए तो घाट के पास से अहमदपुर चौराहा तक ढलान का रोना बना हुआ हैं इस कारण तेज रफ्तार हाईवे पर चलने वाले वाहन यहां अपनी ओवर स्पीड के चलते दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। क्षेत्र वासी अथक प्रयास कर जोर लगा लगा के थक चुके है कि यहां ओवरब्रिज बन जाए पर इधर अभी तक शासन प्रशासन के द्वारा ध्यान ही नहीं दिया गया है और ना ही सफलतापूर्वक आश्वासन। इसी क्रम में अंजनिया के क्षेत्र वासी का गुस्सा बुधवार को इस कदर बढ़ गया कि उन्हें क्षेत्रीय जन-प्रतिनिधि,आम जनता और नागरिक मंच के साथ हाईवे पर उतर शांति पूर्वक एक दिवसीय धरना प्रदर्शन जन आंदोलन के साथ करना पड़ा पर इधर इनकी समस्या सुनने कोई भी सरकारी अफसर तो नहीं आए और ना ही जिला मंडला और जनपद प्रशासन तब उन्हें स्थानीय नायब तहसीलदार सुश्री साक्षी शुक्ला को अनुविभागीय अधिकारी महोदय एसडीएम बिछियां और मंडला, श्रीमान शिवराज सिंह चौहान जी मध्यप्रदेश शासन भोपाल , श्री नितिन गडकरी जी राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण नई दिल्ली,श्रीमान फग्गन सिंह कुलस्ते जी केंद्रीय मंत्री एवं सांसद मंडला,श्रीमान नारायण सिंह पट्टा जी विधायक बिछिया, श्रीमती हर्षिका सिंह जी कलेक्टर महोदया मंडला के नाम ज्ञापन सौंपा गया । इस दौरान सभी प्रदर्शनकारी ज्ञापन सौंपते वक्त अब यह मांग की है कि अब तो शासन प्रशासन इधर इस जन समस्या को गंभीरता से स्वीकार कर पुन इस एक्सीडेंटल जॉन का निरीक्षण कर फ्लाईओवर की स्वीकृति जल्द से जल्द दिलाई तब जाकर कहीं यहां घटना होनी बंद होगी और हाईवे पर चलने वाले राहगीर, वाहन चालक,सुरक्षित पूर्वक इस राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर सकेंगें।
Thursday, October 20, 2022
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर केंद्रीय परिवहन राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन?
एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर केंद्रीय परिवहन राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन?
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper


No comments:
Post a Comment