मण्डला 20 अक्टूबर 2022
दीपावली त्यौहार को
देखते हुए मिठाइयों एवं अन्य खाद्य सामग्रियों की खपत बढ़ने से मिलावट की संभावना
को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर मंडला के आदेशानुसार जिला प्रशासन व खाद्य सुरक्षा
विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान मंडला स्थित मधुरम मिल्क प्रोडक्ट एंड नमकीन इंडस्ट्रीज, देवदरा से मिल्क केक, न्यू मेघा स्वीट
महाराजपुर से चॉकलेट बर्फी का नमूना जांच हेतु लिया गया। साथ ही बम्हनीबंजर स्थित
न्यू राजस्थान स्वीट से मिल्क केक, मां शारदा स्वीट से
नारियल बर्फी, नैनपुर स्थित अग्रवाल स्वीट से मलाई बर्फी, कल्याण होटल से चम-चम, दीपचंद होटल से खोवा, अग्रवाल होटल घुघरी से खोवा बर्फी का नमूना जांच हेतु लिया गया। इस दौरान
खाद्य पदार्थों में गुणवत्ता बनाए रखने हेतु निर्मित खाद्य पदार्थों को ढक्कर रखने, खाद्य सुरक्षा अधिनियम का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
कार्यवाही के दौरान तहसीलदार मंडला कमल सिंहसार, खाद्य सुरक्षा
अधिकारी गीता टांडेकर, राजस्व निरीक्षक चेतराम
पंधा, पटवारी विवेकानंद तिवारी, आनंद परते एवं
टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
समाचार क्रमांक/178/फोटो संलग्न

No comments:
Post a Comment