BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
होटल एवं ढाबों से 25 नग विदेशी एवं 30 नग देशी मदिरा जब्त अपराध में संलिप्त 5 व्यक्तियों पर मामला दर्ज - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, October 20, 2022

होटल एवं ढाबों से 25 नग विदेशी एवं 30 नग देशी मदिरा जब्त अपराध में संलिप्त 5 व्यक्तियों पर मामला दर्ज



मण्डला 20 अक्टूबर 2022

                जिले में नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत आबकारी टीम द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुए मण्डला शहरी क्षेत्र में संचालित होटल एवं ढाबों से विभिन्न ब्रांडों के 25 नग विदेशी मदिरा एवं 30 नग देशी मदिरा के जब्त किये गये। इसी तरह ग्राम आमानाला, बिनैका बायपास, गौंझी, रमपुरा में तलाशी कार्यवाही के दौरान 35 लीटर हाथ से निर्मित महुआ शराब जब्त की गई। इस अपराध में संलिप्त 5 व्यक्तियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) (क) के अन्तर्गत न्यायालयीन मामला दर्ज किया गया है। कार्यवाही के चलते महुआ शराब बनाने में प्रयुक्त किये जाने वाले लगभग 250 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त कर सेम्पल लेकर मौके पर नष्ट किया गया। इस अपराध के लिये मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) (च) के अन्तर्गत 02 मामला दर्ज किया गया है।

No comments:

Post a Comment