मण्डला 20 अक्टूबर 2022
जिला ग्रामोद्योग
अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार दीपावली के शुभ अवसर पर हॉटल आशीर्वाद पेलेस
जबलपुर रोड कटरा मण्डला में 17 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2022 तक जिला स्तरीय हाथकरघा एवं हस्तशिल्प
प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी में जिले एवं प्रदेश के उत्कृष्ट शिल्प
कलाओं का प्रदर्शन सहः विक्रय किया जा रहा है। प्रदर्शनी के आयोजन से प्रदेश के
शिल्पी आत्मनिर्भर होंगे। इस प्रदर्शनी में महेश्वर, धार, चंदेरी की डिजाईनर सिल्क साड़ियां, सौसर एवं
वारासिवनी की सिल्क एवं कोसा साड़ियां बाघ (धार) भैरागढ़ के प्रिन्टेड ड्रेस मटेरियल
मण्डला की गांेड़ी पेंटिंग साड़ियां एवं बॉस शिल्प, काष्ठ शिल्प
बेलमेटल, माटीशिल्प की कलाकृतियां विक्रय के लिए उपलब्ध है।

No comments:
Post a Comment