BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सिवनी विधायक वृद्धजन दिवस कार्यक्रम मे हुए शामिल साथ ही ग्राम बंडोल मे विराजित मां योगमाया कात्यायनी के किए दर्शन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, October 1, 2022

सिवनी विधायक वृद्धजन दिवस कार्यक्रम मे हुए शामिल साथ ही ग्राम बंडोल मे विराजित मां योगमाया कात्यायनी के किए दर्शन




दैनिक रेवांचल टाईम्स सिवनी - वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मे सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने शामिल होकर बुजुर्गों का सम्मान किया तथा आशीर्वाद लिया। नगर के स्मृति लान बारापत्थर मे सामाजिक न्याय एवं नि:सक्तजन कल्याण विभाग के तत्वावधान मे अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित वृद्धजन सम्मान कार्यक्रम मे अतिथि के रुप मे शामिल होकर विधायक राय  ने  फूलमाला पहनाकर सम्मान किया। तथा बुजुर्ग जनों का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के प्रारंभ मे सर्वप्रथम राय ने सांसद डा. ढालसिंह बिसेन , जनपद अध्यक्ष श्रीमती किरण भलावी , कलेक्टर डा. राहुल हरिदास फटिंग एवं अन्य अतिथियों के साथ मां सरस्वती के छाया चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया इसके पश्चात मंचीय कार्यक्रम मे विभागीय अधिकारियों द्वारा विधायक सहित सभी का स्वागत किया गया। इसके पूर्व बंडोल ग्राम मे स्थित श्री मां योगमाया कत्यायनी मंदिर मे नवरात्र पर्व के पावन अवसर पर आयोजित अनुष्ठान कार्यक्रम मे शामिल होकर विधायक दिनेश राय ने विराजित मां कात्यायनी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके साथ ही मंदिर मे जगमगा रहे ज्योति कलशों के दर्शन भी किया।

No comments:

Post a Comment